गुरु का नक्षत्र परिवर्तन

 मेष राशि: मेष राशि के जो जातक अपने व्यवसाय और निजी क्षेत्र में अपने करियर को बढ़ाने का प्रयत्न कर रहे हैं उन्हें अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी क्योंकि बृहस्पति मंगल की मूल त्रिकोण राशि में और साथ ही शुक्र के नक्षत्र में मौजूद होगा। बृहस्पति मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ भी कराएगा साथ ही प्रेम संबंधी मामलों के लिए भी भाग्य आपके पक्ष में रहेगा क्योंकि पांचवें भाव पर बृहस्पति की दृष्टि रहने वाली है। इस राशि के वैवाहिक जातकों का जीवन और शानदार होने वाला है और आपके जीवन में प्रेम वापस आएगा क्योंकि बृहस्पति शुक्र के नक्षत्र में होगा। ऐसे में आपके और आपके पार्टनर के बीच प्यार फिर से नजर आने वाला है। 

वृषभ राशि: बारहवें भाव में बृहस्पति विदेश और संबंधों को दर्शाता है। शुक्र के नक्षत्र में बृहस्पति निश्चित रूप से उन जातकों के लिए शुभ रहने वाला है जो आयात-निर्यात के व्यवसाय में जुड़े हुए हैं। इन जातकों को व्यापार में शुभ परिणाम मिलेंगे साथ ही आप विदेशी भूमि से भी लाभ प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। हालांकि गुरु का यह गोचर आपका झुकाव आध्यात्मिकता और मोक्ष की तरफ भी ले जा सकता है। इसके साथ ही इस गोचर अवधि के दौरान आपके खर्चों में वृद्धि की भी संभावना है क्योंकि ग्यारहवें भाव का स्वामी बारहवें भाव में जाने वाला है। आठवें भाव के स्वामी के रूप में यह आपके जीवन में छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह भी बन सकता है। हालांकि आपको कोई गंभीर बीमारी नहीं होने वाली है। इस राशि के कुछ जातकों को विवाह में कुछ छोटी-मोटी परेशानियां भी उठानी पड़ सकती है क्योंकि बृहस्पति 12वें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर के दौरान आपके शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। 

मिथुन राशि: गुरु सातवें और दशम भाव का स्वामी होकर शुक्र के नक्षत्र में ग्यारहवें भाव में पहुंचेगा। बृहस्पति सातवें भाव को दृष्टि देगा इसलिए इस राशि के जातक इस समय विवाह कर सकते हैं क्योंकि भरणी नक्षत्र में बृहस्पति और शुक्र दोनों ही विवाह के कारक हैं। जो लोग पहले से शादीशुदा हैं उनके रिश्ते इस दौरान और मजबूत बनेंगे, आपका प्यार परवान चढ़ेगा। इस राशि के कुछ जातक धार्मिक कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं या कोई एनजीओ चला सकते हैं या फिर किसी भी तरह के सामाजिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी यह समय शानदार रहेगा। इसके अलावा डिजाइनिंग, मूर्तिकला, आर्किटेक्चर जैसे रचनात्मक व्यवसाय में शामिल इस राशि के जातकों को भी इस समय अधिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुरु का नक्षत्र परिवर्तन