गुरु का नक्षत्र परिवर्तन
कर्क राशि: गुरु कर्क राशि के जातकों के दसवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जो जातक निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। जो जातक सरकारी नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें इस गोचर का लाभ मिलेगा लेकिन अगर बृहस्पति आपकी कुंडली में पहले से ही नकारात्मक स्थिति या कमजोर अवस्था में मौजूद है तो कुछ जातकों की नौकरी पर बात बन सकती है या फिर उन्हें अपने कार्यस्थल पर राजनीति का सामना करना पड़ सकता है या नौकरी भी गंवानी पड़ सकती है इसीलिए अपने काम में सावधानी बरतें। व्यवसाई जातकों के लिए यह समय कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। कर्क राशि के व्यवसाई जातकों को अपने जीवन में सुस्ती का अनुभव हो सकता है क्योंकि चीजें आपके मुताबिक नहीं बढ़ती नजर आएंगे।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए बृहस्पति नौवें भाव में स्थित है। ऐसे में बृहस्पति का गोचर सिंह राशि के जातकों के करियर पक्ष पर चीजें आसान करेगा क्योंकि इस दौरान भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग निजी क्षेत्र में काम करते हैं उन्हें वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। सरकारी नौकरी वाले जातकों को अपार लाभ मिलेगा लेकिन अगर बृहस्पति आपकी कुंडली में पहले से ही नकारात्मक स्थिति में है तो इस दौरान कुछ जातकों की नौकरी जा सकती है या फिर उन्हें कार्यस्थल पर राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपने काम के प्रति बेहद सावधान रहें। व्यवसायी जातकों के लिए यह समय कुछ खास नहीं रहने वाला है।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए बृहस्पति अष्टम भाव में गोचर करेगा। शुक्र के नक्षत्र में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों के लिए चीजें आसान होंगी क्योंकि यह नवम भाव का स्वामी के नक्षत्र में गोचर करेगा। यह निश्चित रूप से कन्या राशि के जातकों के जीवन से उन बाधाओं और रुकवटों को दूर करेगा जो अबतक आपको परेशान कर रही थी। क्योंकि आठवां भाव परिवर्तन का भाव माना गया है ऐसे में जिन जातकों को करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ रहा था उनके लिए चीजें अब सही होने वाली है। व्यापारी जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। आपको अपने व्यवसाय में लाभ देखने को मिलेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें