गुरु का नक्षत्र परिवर्तन
तुला राशि: तुला राशि के जातकों का प्रदर्शन इस समय बेहद ही शानदार होने वाला है। आपको नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। जो लोग पहले से व्यापार के क्षेत्र में जुड़े हैं उनके सामने भी नए अवसर आएंगे। अपने कंपनी को या अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए यह समय बेहद ही शानदार रहेगा। इसके अलावा आप इस समय शॉर्टकट से या फिर सट्टा आदि के माध्यम से भी कमाई करने में कामयाब रहेंगे। यहां केवल इस बात पर ध्यान रखें कि आप जिस भी तरीके से पैसा कमा रहे हैं वह साधन नैतिक और निष्पक्ष होना चाहिए।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को गुरु के इस गोचर के दौरान नौकरी में कुछ बदलाव, व्यापार में उतार-चढ़ाव, देखने को मिल सकता है। इस राशि के जो जातक सरकारी सेवा या न्यायपालिका से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय शानदार रहेगा। वकीलों और जजों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। यदि आपका कोई मामला अब तक कोर्ट में फंसा हुआ था तो यह आपके पक्ष में आ सकता है। जो लोग व्यापार में जुड़े हुए हैं उन्हें सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू करने से बचें। जो लोग विदेश में काम कर रहे हैं या विदेश जाने का विचार कर रहे हैं उनके लिए यह गोचर सबसे ज्यादा अनुकूल साबित होगा।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का यह नक्षत्र गोत्र जीवन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर शुभ रहेगा। निजी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को वेतन वृद्धि या पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें भी शुभ समाचार मिलेगा। इस राशि के जो जातक व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें अपना व्यवसाय बढ़ाने का मौका प्राप्त होगा। इसके साथ ही इस राशि के जो जातक स्टार्टअप की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए यह समय बेहद ही शुभ साबित होगा। इस राशि के छात्र जातकों के लिए भी यह अवधि शानदार रहेगी।
मकर राशि: बृहस्पति का यह नक्षत्र गोचर मकर राशि के चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। ऐसे में यह समय मकर राशि के जातकों के पेशेवर जीवन के लिए अनुकूल साबित होगा। आपको करियर में सफलता मिलेगी क्योंकि बृहस्पति सीधे तौर पर आपके दशम भाव को देख रहा है। इस राशि के जिन जातकों को पदोन्नति की उम्मीद है उनके लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है। आपको तरक्की के नए अवसर मिलेंगे और आपके बॉस आपके काम पर ध्यान देंगे। कार्यस्थल पर आपको मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। इस राशि के जो जातक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें भी शुभ परिणाम प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को पदोन्नति और लाभ मिलेगा और आपके अधिकारी भी आपके काम पर ध्यान देंगे और आप उन्हें प्रभावित करने में कामयाब रहने वाले हैं।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस समय अपने काम में दबाव महसूस हो सकता है क्योंकि इस गोचर के दौरान बृहस्पति आपके तीसरे भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि के जिन जातकों की नौकरी पिछले कुछ समय में चली गई थी उन्हें इस दौरान शुभ समाचार मिल सकता है। ऐसे जातकों को अपने सहकर्मियों का भी भरपूर साथ प्राप्त होगा। सलाह केवल इतनी दी जाती है कि कुछ समय के लिए अपनी वर्तमान स्थिति में ही बने रहें। लेकिन अगर आप काम छोड़ना चाहते हैं या नौकरी बदलना चाहते हैं तो अपनी गति स्थिर रखें। कंपनी में कोई भी नया निवेश करते समय बुद्धिमानी और सतर्कता के साथ आगे बढ़ें। बृहस्पति के इस भरणी नक्षत्र में गोचर से कुंभ राशि के व्यवसाय से जुड़े जातकों को उनके तनाव में कमी देखने को मिल सकती है।
मीन राशि: मीन राशि के जातक जो अब तक अपने कार्यस्थल पर किसी तरह के दबाव महसूस कर रहे थे उनके लिए भरणी नक्षत्र में गुरु का यह गोचर अनुकूल रहेगा। आप नौकरी बदलने या किसी नए स्थान पर जाने में कामयाब रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको देश-विदेश में ढेरों यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं तो भी रुकने की सलाह दी जाती है। बृहस्पति के दूसरे भाव में स्थित होने से वर्ष के अधिकांश भाव में आपके लिए आर्थिक पक्ष शानदार रहेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें