शुक्र ग्रह की वक्री चाल
शुक्र सिंह राशि में वक्री: तिथि और समय ज्योतिष में सुख, संपत्ति आदि के कारक ग्रह शुक्र 23 जुलाई 2023 की सुबह 6 बजकर 01 मिनट पर सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं।जिस कारण आशंका है कि आपको ऋण/लोन लेना पड़ जाए। करियर के लिहाज़ से शुक्र सिंह राशि में वक्री आपके लिए अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है। इस अवधि में कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। वरिष्ठों की तरफ से भी कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है और संभावना है कि आपको अपने काम के लिए सराहना भी प्राप्त न हो। इसके चलते आप नौकरी बदलने का विचार भी कर सकते हैं। यदि आप इस दौरान प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो हो सकता है कि आपकी मनोकामना पूर्ण न हो। व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए यह अवधि कुछ ख़ास परिणाम देती नज़र नहीं आ रही है। जो जातक बिज़नेस से अच्छा मुनाफा कमाने की उम्मीद में हैं उन्हें निराशा हाथ लग सकती है और साथ ही, आपको व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने की आशंका है जिसका सामना करना आपको मुश्किल प्रतीत हो सकता है। इसके अलावा व्यापारिक लेन-देन में भी हानि का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र सिंह राशि में वक्री आपके आर्थिक जीवन में उत...